Hindi Poems %e0%a4%90%e0%a4%b8%e0%a5%87 %e0%a4%b8%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2 %e0%a4%ae%e0%a4%a4 %e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a4%be 108092200012_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ऐसे सवाल मत करना

योगेंद्र दत्त शर्मा

Advertiesment
मत करना  योगेंद्र दत्त शर्मा  ग़ज़ल
NDND
बिगड़ते रिश्तों को फिर से बहाल मत करना,
जो टूट जाएँ तो उनका ख़याल मत करना।

हरेक दोस्त को बढ़कर गले लगा लेना,
किसी बिछुड़ते हुए का मलाल मत करना।

जिन्हें सुने तो कोई बेनक़ाब हो जाए,
किसी से भूलकर ऐसे सवाल मत करना।

नज़र चुरानी पड़े आइने से रह-रहकर,
ज़मीर इतना भी अपना हलाल मत करना

वफ़ा-ओ-प्यार की उम्मीद दुनियादारों से,
तुम अपने होश में ऐसा कमाल मत करना।

पड़ी है उम्र अभी, और बहुत-सी चोटें हैं,
तुम अपने मन को अभी से निढाल मत करना।

उसूल, दोस्ती, ईमान, प्यार, सच्चाई,
तुम अपनी ज़िंदगी इनसे मुहाल मत करना।

साभार:समकालीन साहित्य समाचार

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi