Hindi Poems %e0%a4%95%e0%a4%b2 %e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4 %e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4 %e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82 %e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%88 109081000102_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कल रात, रात नहीं सोई

Advertiesment
साहित्य
फाल्गुनी
WD
WD
कल रात
ना रात सोई
ना चाँद सोया
ना सो सके नटखट सितारे
कल रात जागती रही
तुम्हारी यादों की कोमल कतारें।

कल रात,
रातरानी की खुशबू
हरसिंगार के सफेद-केसरिया फूल
चुभाते रहे शूल।

कल रात आँसूओं को मैंने
निकाल दिया उनके घर से
वे बेघर डोलते रहे गालों पर।
बुलाता रहा मुझे
आँगन का नीम
करते हुए सर-सर।

कल रात
याद आई
तुम्हारी एक बात
कि अब कभी नहीं बिछड़ेंगे,
और कल ही रात
याद आया मुझे
तुम्हारा तीखा स्वर
अब कभी मत मिलना मुझे।

कल रात
एक वादा, मैंने भी किया रात से
जब तुम आओगी तो
नहीं याद करूँगी किसी को,
पर कल रात,
रात बैठी रही खामोश
और करती रही याद
मेरे साथ किसी को।

कल रात
रात और मैं दोनों जागते रहे
अपने अतीत के पीछे बेकार भागते हुए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi