Hindi Poems %e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b2 %e0%a4%a4%e0%a5%81%e0%a4%9d%e0%a4%b8%e0%a5%87 %e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a1%e0%a4%bc %e0%a4%b9%e0%a5%88 %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a5%80 110011300055_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

काल, तुझसे होड़ है मेरी

शमशेर बहादुर सिंह

Advertiesment
शमशेर बहादुर सिंह
ND
काल,
तुझसे होड़ है मेरी : अपराजित तू-
तुझमें अपराजित मैं वास करूँ।

इसीलिए तेरे हृदय में समा रहा हूँ
सीधा तीर-सा, जो रुका हुआ लगता हो-

कि जैसा ध्रुव नक्षत्र भी न लगे,
एक एकनिष्ठ, स्थिर, कालोपरि
भाव, भावोपरि
सुख, आनंदोपरि
सत्य, सत्यासत्योपरि
मैं- तेरे भी, ओ' 'काल' ऊपर!
सौंदर्य यही तो है, जो तू नहीं है, ओ काल !
जो मैं हूँ-
webdunia
ND
मैं कि जिसमें सब कुछ है...
क्रांतियाँ, कम्यून,
कम्यूनिस्ट समाज के
नाना कला विज्ञान और दर्शन के
जीवंत वैभव से समन्वित
व्यक्ति मैं।
मैं, जो वह हरेक हूँ
जो, तुझसे, ओ काल, परे है...
काल, तुझसे होड़ है मेरी।

('काल तुझसे होड़ है मेरी' कविता-संग्रह से)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi