Hindi Poems %e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b6 %e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%96 %e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a5%80 %e0%a4%a4%e0%a5%81%e0%a4%ae 109051300099_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

काश, देख लेती तुम

Advertiesment
शबनम बूँद रेत बगिया खेत तुम यादों मोहब्बत चाहत फूलों दर्द काश
अनुराग वैद्
NDND
शबनम की बूँद नहीं, नन्ही एक रेत हूँ
लहलहाती बगिया नहीं, गरीब एक खेत हूँ

कभी खत्म ना हो, ऐसा लंबा पतझड़ हूँ
शब्दों का साथ मिला नहीं,ऐसा एक अनपढ़ हूँ

यादों के रेतीले तुफान में, खड़ा हूँ अकेला
तुम आकर ले जाओ, यादों का यह मेला

फूलों के रंग से की थी मैंने मोहब्बत
काँटों से भी निभ ना सकी मेरी चाहत

रोज एक कश्ती, कहती है मुझसे
बहा ले जाओ, खड़ी हूँ मैकब से

आज अँगुलियों से,दर्द मेरा रिसता है
इन लफ्जों में, नाम तुम्हारा चीखता है

जाते हुए एक बार, काश, देख लेती तुम
कितना कितना रोया हूँ, काश, देख लेती तुम।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi