Hindi Poems %e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82 %e0%a4%a4%e0%a5%81%e0%a4%ae %e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%80 %e0%a4%b9%e0%a5%8b 110020800077_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्यों तुम जाती हो!

काव्य-संसार

Advertiesment
काव्यसंसार
जितेन्द्र श्रीवास्तव
ND
सरकती है सिरहाने से धूप
कि तुम जाती हो
ये राह सिहरी-सी खड़ी
देखती है तुम्हें
कि तुम जाती हो

यह पल अकेला है
बहुत अकेला
कि उतार दिया है तुमने पुतलियों से उसे

यह साँझ जो जाने को है अभी
ठिठकी खड़ी है पीपल की पत्तियों के बीच
देखती-सी
कि तुम जाती हो

ये आ रही आवाज विकल-सी किसी मोर की
उठ रही बीच जंगल से
या मेरे भीतर से ही कहीं
कि तुम जाती हो

पलट कर देखती तो देख पाती
जिसको सँभाला तुमने जतन से
हिल रहा वही मन पात ऐसे
जैसे डोलता है शिशु कोई
धरती पर कदम धरते

देखो तो सही
देखो न
ओ प्राण मेरी
कि रात आती है
कि तुम जाती हो।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi