Hindi Poems %e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%81%e0%a4%a6%e0%a4%a8%e0%a5%80 %e0%a4%86%e0%a4%8f %e0%a4%a4%e0%a5%8b %e0%a4%ac%e0%a4%a4%e0%a4%be %e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a4%be 109042800045_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चाँदनी आए तो बता देना

ग़ज़ल

Advertiesment
ग़ज़ल
परवीन कुमार अश्
NDND
कोठरी में दिया जला देना
बाकी सब बत्तियाँ बुझा देना

सज्दा करना सभी बुजुर्गों को
सारे बच्चों को तू दुआ देना

रात के साथ जा रहा हूँ मैं
चाँदनी आए तो बता देना

कभी अहसान न लेना बादल का
आँसुओं की झड़ी लगा देना

बाग के सूखने से पहले ही
खुशबुओं को कहीं छुपा देना

पहले उँगली पकड़ना रहबर की
फिर उसे रास्ता दिखा देना

शाम ललकाराना चराग का 'अश्क'
सुबह सूरज का मुस्करा देना।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi