Hindi Poems %e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%b2%e0%a5%80 %e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%a0%e0%a5%80 %e0%a4%b9%e0%a5%88 %e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%b2 %e0%a4%aa%e0%a4%b0 108103000013_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तितली बैठी है गुल पर

Advertiesment
साहित्य
NDND
उस सूरत को देख लिया
लो, जन्नत को देख लिया

है पैग़ाम हवा लाई
उसके ख़त को देख लिया

तितली बैठी है गुल पर
खुशक़िस्मत को देख लिया

सब सुख-चैन गँवा बैठे
इस उल्फ़त को देख लिया

ग़ैर किया अपनों को भी
धन-दौलत को देख लिया

जाग पड़ा सोया आदम
जब औरत को देख लिया

वीरानी है आँखों में
क्या क़िस्मत को देख लिया

साभार : मसि-कागद

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi