Hindi Poems %e0%a4%a4%e0%a5%81%e0%a4%ae %e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%87 %e0%a4%86%e0%a4%aa %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82 %e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%80 %e0%a4%b9%e0%a5%8b %e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be 113010300068_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तुम अपने आप में पूरी हो जाना

सचिन कुमार जैन

Advertiesment
हिन्दी कविता
FILE
जब कोई तुमसे यह बोले तुम तो देवी हो
उससे तुम सजग रहना
जब कोई तुमसे बोले तुम तो ममता हो
उससे तुम सचेत रहना
जब कोई तुमसे बोले तुम स्नेह की प्रतिमा हो
उससे तुम बच कर रहना
जब कोई तुमसे बोले तुम ही चरित्र हो
उससे तुम दूरी बना लेना
जब कोई तुमसे बोले चुप रहना ही जिम्मेदारी है
उस पर तुम विश्वास मत करना
जब कोई तुमसे बोले तुम उस पर निर्भर हो
तुम उससे नाता तोड़ लेना
जब तुमसे कोई बोले तुम केवल यौनिकता हो
तुम बिना सोचे उसका प्रतिकार करना
जब कोई तुमसे बोले वह तुम्हारी रक्षा करेंगे
तुम अपनी ताकत को इकठ्ठा कर खड़े हो जाना
जब कोई तुमसे बोले तुम पीछे चलो
तुम अपनी राह खुद चुन लेना
जब कोई तुमसे बोले बलिदान ही तुम्हारी नियति है
तब तुम अपनी मुट्ठी भींच लेना
तुम अब किसी को कुछ मत कहने देना
तुम अब अपने आप में पूरी हो जाना.....।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi