Hindi Poems %e0%a4%a4%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80 %e0%a4%86%e0%a4%81%e0%a4%96%e0%a5%8b%e0%a4%82 %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82 109020300075_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तुम्हारी आँखों में

चंपा वैद

Advertiesment
तुम्हारी आँखों में
NDND
मेरा शरीर एक खोखा है

जिसमें एक खाका खींचा है

आँखें, चेहरा, हाथ, पैर, दिल

उसमें छिपे अनेक उद्गार

सागर की तरह छलाँगे मारते

पता नहीं किस चित्रकार ने खींचा है यह खाका

वृक्ष का एक पत्ता दूसरे से मेल नहीं खाता

फिर भी देखती हूँ अपनी आँखों में तुमको

तुम्हारी आँखों में अपने को

भिन्नता के बावजूद

नहीं जानती मेरे दूसरे भागों में भी

सूर्य का प्रकाश वैसा ही पड़ता है।

साभार : अक्षर पर्व

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi