Hindi Poems %e0%a4%a4%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80 %e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b9 %e0%a4%95%e0%a5%87 %e0%a4%85%e0%a4%81%e0%a4%a7%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a5%87 110101400043_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तुम्हारी राह के अँधेरे

दीपाली पाटील

Advertiesment
तुम्हारी राह के अँधेरे
ND
शाम की नदी से कुछ बूँदे चुरा लेता है
फिर सूरज अपनी प्रखरता खो देता है
चाँदी के कण लूटाने से पहले
प्रकृति के कैनवास पर कोई चितेरा
स्वर्णयुक्त केसर बिखेर देता है
रोशनी की जगमगाती कतारें
राहों को खोने नहीं देती अँधेरे में
पंछी लौटने लगते हैं जब अपने बसेरे में
एक दिया जलाकर तुलसी के पास
मैं भी माँग लेती हूँ चुपके से
तुम्हारी राह के अँधेरे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi