Hindi Poems %e0%a4%a4%e0%a5%82 %e0%a4%b8%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%a4 %e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87 %e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%b0 110100700089_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तू सलामत रहे गुलमोहर

सहबा जाफरी

Advertiesment
गुलमोहर
ND
शाम ढलती है यूँ गुलमोहर-गुलमोहर
तेरी यादों से दहका हो ज्यों गुलमोहर

ख्वाब बुनती हैं यूँ मेरी तन्हाईयाँ
जैसे गर्मी की शामों का हो गुलमोहर

इश्क, मौसम, परिंदे ओ परछाइयाँ
गाँव, आँगन ओ तन्हा खड़ा गुलमोहर

ख्वाब आँखों का सच भी कभी हो खुदा
मै, मेरी ज़िंदगी और जवाँ गुलमोहर

इस शहर को मयस्सर कहाँ वो खुशी
आम, बरगद ओ संग-संग हरा गुलमोहर

webdunia
ND
कल तलक जो खडा था सड़क की तरफ
हाय कैसे वो कट कर गिरा गुलमोहर

दर्द होता है तुझको मेरी चोट का
तुझसे रिश्ता है क्या तू बता गुलमोहर

मेरी तन्हाई का तू ही साथी है एक
तू सलामत रहे है दुआ गुलमोहर।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi