Hindi Poems %e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a5%80 %e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6 %e0%a4%86%e0%a4%88 %e0%a4%ad%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87 %e0%a4%b8%e0%a5%87 %e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87 109021700087_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तेरी याद आई भुलाने से पहले

ग़ज़ल

Advertiesment
तेरी याद
अनु सपन
NDND
तेरी याद आई भुलाने से पहले
मैं रोई बहुत खत जलाने से पहले

जुदाई के शोलों पे चलके तो देखो
मेरा मोम-सा दिल गलाने से पहले

परिंदों के दिल भी दरख्तों पे होंगे
समझ लेना शाखें हिलाने से पहले

जमाने में जीने के काबिल बनो तुम
मुझे चाँद, तारे दिलाने से पहले

गरेबान में अपने भी झाँक लो तुम
कोई दाग हम पर लगाने से पहले

सपन के सपन न अधूरे रहेंगे
पलक चूम लेना जगाने से पहले।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi