Hindi Poems %e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a5%87 %e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87 %e0%a4%95%e0%a5%87 %e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6 109082400032_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तेरे जाने के बाद

Advertiesment
तेरे जाने के बाद
वीरेन्द्र मिश्र
ND
ND
तेरे जाने के बाद मैं रहा जीवित
मेरे जाने के बाद गीत रह जाएगा
मैं नहीं कह सका था जो, वह कह जाएगा।

उछलेगी कोई गीत-लहर, संगीत-लहर
चीत्कारों-हाहाकारों के अंदर से ही
किलकारी भर जन्मेगा शिशु-सा एक शहर
विध्वंसों के अनजान किसी शहर से ही
उससे पहले संभवत: मेरे सम्मुख
मेरे सपनों का राजमहल ढह जाएगा
अवशेष धरोहर का अंचल लहराएगा।

हर यादगार टूटन में तेरी छवि होगी
तेरे दु:ख में होगा मेरी रचना का क्षण
तू एक अशांत नदी-सी बहती जाएगी
तूफानों में होगा मेरा प्रत्यावर्तन
निश्चित अप्रतिहत तेज समय-धारा में
असमर्थ व्यर्थ कूड़ा करकट बह जाएगा
अँजुरी में पावन गंगाजल रह जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi