Hindi Poems %e0%a4%a8%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82 %e0%a4%95%e0%a5%87 %e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%87 108082200044_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नदियों के हत्यारे

Advertiesment
नदियों हत्यारे
WDWD

जाने कितने
रूप-रंग, डील-डौल में फैले हैं

उद्‍गम से कछार तक
नदियों के हत्यारे

फिर भी बाकी है
पहाड़ की नाभि में अमृतकुंड

कोरे बिम्ब या प्रतीक रचती भाषा
बाँझ होती है

और लहरों के हाथों जल तरंग बजाती
सार्थक ध्वनियों से

सतपुड़ा को अनुगुंजित करती गंजाल
लोक धुनों की टेक पर गीत गाती
webdunia
WDWD

नाचती थिरकती
शैल-शिखरों वनांगनों से विदा लेती

रेवा से गले मिलने
उतार चढ़ाव लाँघती दौड़े जा रही है।

साभार : अक्षरा

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi