Hindi Poems %e0%a4%aa%e0%a4%b2%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82 %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%9d%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a5%80 %e0%a4%9d%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%b0 %e0%a4%aa%e0%a4%b0 110090200077_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पलकों की झीनी झालर पर

फाल्गुनी

Advertiesment
कच्ची यादें
ND
पलकों की झीनी झालर पर
जब-जब अटकता है
तुम्हारी यादों का नन्हा आँसू
तब-तब
मेरे मन की अमराइयों से
आती है
उस कोयल की तड़पती आवाज
जो तुम्हारे साथ के बीते मौसम में
कुहूकती थी
मेरे मीठे कंठ में,
बैठा है आज कोयल का कंठ
और तुम्हारी सुगंधित बातों के
उलझे हुए झुरमुट से वह
झाँक रही बेबस।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi