Hindi Poems %e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%87 %e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a6 %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%86%e0%a4%a7%e0%a5%80 %e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4 112011000193_1.htm

shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पूरे चांद की आधी रात

फाल्गुनी

Advertiesment
फाल्गुनी
ND
पूरे चांद की आधी रात में
एक मधुर कविता
पूरे मन से बने
हमारे अधूरे रिश्ते के नाम लिख रही हूं

चांद के चमकीले उजास में
सर्दीली रात में
तुम्हारे साथ मैं नहीं हूं लेकिन

रेशमी स्मृतियों की झालर
पलकों के किनारे पर झूल रही है
और आकुल आग्रह लिए
तुम्हारी एक कोमल याद
मेरे दिल में चूभ रही है..

चांद का सौन्दर्य
मेरी कत्थई आंखों में सिमट आया है
और तुम्हारा प्यार
मन का सितार बन कर झनझनाया है
चांद के साथ मेरे कमरे में उतर आया है...

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi