Hindi Poems %e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b0 %e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%8f%e0%a4%b9%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b8 112010900238_1.htm

Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्यार का एहसास

लक्ष्मीनारायण प्रधान 'लक्खु'

Advertiesment
हमें फॉलो करें काव्य संसार
ND
प्यार का एहसास
जिंदगी में
एक स्तर पर
ऐसा भी आता है
जब
सब कुछ होकर भी
एक अजीब-सी कमी
महसूस होती है
इतने सारे लोग
कुछ अपने
कुछ अनजान-पराए
लेकिन जब कभी
आकस्मिक
दिल का प्यार
पराए को
अपने से भी ज्यादा
अपना बना देता है
और मन की आँखें
एक मूर्तरूप और
एक अजीब-सी कमी
की पूर्ति कर देती है
ऐसी खुशी
भर देती है
जो सर्वत्र खुशियों से भी
प्रिय होती है
तब
दूर-दूर तक की हरियाली
क्षितिज...
पहाड़...
झरने...
नदियाँ...
वृक्षों की छाँव और
गर्मी की रात में
स्वच्छ अनंत
विशाल आकाश
और तारे...
बहुत अच्छे लगते हैं...!!
पास कोई नहीं
होता है
फिर भी
ऐसा लगता है
कोई पास है...!!

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi