Select Your Language
प्यार-प्यार सा मिल जाना
शबनम इंदौरी
हल्के-हल्के हाथों से तुम्हारा हल्का-हल्का वो सहलाना , बहके-बहके मौसम में हमारा बहका-बहका बँध जाना, ठंडे-ठंडे अहसासों से तुम्हारा ठंडा-ठंडा वो जादू , भीगी-भीगी बातों में मेरा भीगा-भीगा अफसाना, प्यारे-प्यारे जज्बातों में तुम्हारा प्यारा-प्यारा खिल जाना।
ख्वाब-ख्वाब चाँदनी में तुम्हारा ख्वाब-ख्वाब हो जाना। रात-रात तनहाई में हमारा रात-रात भर ना सोना। कली-कली की महक में मेरा कली-कली सा बिखर जाना। प्यार-प्यार के प्यार में हमारा प्यार-प्यार सा मिल जाना।