Hindi Poems %e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%ae %e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%ae%e0%a4%a4%e0%a4%b2%e0%a4%ac %e0%a4%a4%e0%a5%81%e0%a4%ae 109101400068_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रेम का मतलब तुम

Advertiesment
साहित्य
रविकांत
प्रेम-1
प्रेम का मतलब है
तुम्हारे साथ रहना।

प्रेम-2
तुम मुझे माफ नहीं करती
पर सारे अपमान पी कर भी
मैं तुम्हें मना लेता हूँ।

हालाँकि तुम कहती हो कि
इसका उल्टा ही सच है।

मैं बाँहें फैलाकर
जरा-सा मुस्करा देता हूँ।

प्रेम-3
तुम्हारे खिलाफ सुनी बहुत सी बातों पर
मुझे यकीन भी है।
पर उनकी चर्चा मैं तुमसे
कभी भी नहीं करूँगा।

पता नहीं ये बात
मेरे जेहन में है
या
तुम्हारे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi