Hindi Poems %e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0 %e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%8f %e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%a3 108082000087_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फिर संजोए क्षण

Advertiesment
संजोए  अश्वघोष
अश्वघोष
SubratoWD

फिर तुम्हारी
याद आई आज

फिर रचे मैंने अनोखे कई सुंदर गीत
फिर जगाया नींद में सोया हुआ संगीत

फिर किया मैंने किसी
एकांत का अनुवाद

फिर सजाए मेज के गुलदान में कुछ फूल
फिर बटोरे देह की पगडंडियों के शूल

फिर लिखे हँसते हुए
ग़मगीन कुछ संवाद

फिर दिखाए धूप को तुमने लिखे जो खत
फिर संजोए क्षण, कभी जो हार गए आहत

फिर किए भूले हुए
आधे-अधूरे काज।
साभार : अक्षरा

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi