Hindi Poems %e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4 %e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be %e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6 %e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be 110081500043_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत प्यारा देश हमारा

- आशा जाकड़

Advertiesment
भारत प्यारा देश हमारा
ND
भारत प्यारा देश हमारा
सब देशों से न्यारा

गोद में इसके अनगिनत नदियाँ बहती हैं
गंगा, यमुना, सरस्वती तीनों कहती हैं
उनका ये मिलन कहा जाता संगम
प्रयाग तीर्थ राज में बहती त्रिवेणी धारा

सिर पर तेरे खड़ा हिमालय कहलाता वो ताज
चरणों को धोता सागर रखता माँ की लाज
केरल है हरा, कर्नाटक चंदन से भरा
कश्मीर महके केसर की भीनी खुशबू से सारा

webdunia
ND
नील गगन भी हँस रहा खुश होकर आज
आजादी के दिवस पर सर्वत्र बज रहे साज
आई शुभ घड़ी लाई, खुशियों की लड़ी
गाएँ हम सब मिलकर भारत तुझ पर नाज

भारत प्यारा देश हमारा।
सब देशों से न्यारा।।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi