Hindi Poems %e0%a4%ae%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b2 %e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a4%a4%e0%a5%80 %e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a4%a8%e0%a5%80 %e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%8f 112011300181_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मशाल जलती रहनी चाहिए

- आशा जाकड़

Advertiesment
हिन्दी कविता
ND
जो कदम बढ़े हैं,
अब न रुकने चाहिए।

कारवां जो चल पड़ा है,
चलते रहना चाहिए।

जो आग धधक रही है,
सुलगती रहनी चाहिए।

धुंआ जो उठ रहा है,
उठते रहना चाहिए।

जो मशाल जली है,
जलती रहनी चाहिए।

भारत में भ्रष्टाचार का,
सफाया होना चाहिए।

युवा जाग गए हैं,
नई राह मिलनी चाहिए।

बहुत घूस ले चुके,
अब ईमानदारी होना चाहिए।

webdunia
ND
अन्ना ने जो दिशा दी,
उस राह चलना चाहिए।

कथनी-करनी एक कर,
सद्भाव दिखाना चाहिए।

अन्ना के सपनों को,
साकार करना चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi