Hindi Poems %e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%9d%e0%a5%87 %e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a4%be %e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%b8%e0%a4%ae %e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a5%87 %e0%a4%a6%e0%a5%8b 109022400117_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुझे अपना मौसम जीने दो

Advertiesment
मौसम
NDND
मेरी कोमल उड़ान को
नजर मत लगाओ।

ठंडी नशीली बयारों में
अपना आँचल लहराने दो मुझे।

भर लेने दो मेहँदी की खुशबू मुझे
अपनी सघन रेशमी जुल्फों में।

चूमने दो नाजुक एड़ियाँ
चमकीली पायल को।

मुझे अपना मौसम जीने दो।
कौन चाहती है भटकना, बहकना?

मुझे मिल जाए अगर
सच्चा प्यार।

सिर्फ मेरा प्यार।

तो क्या देंगे मुझे 'ब्रेकफास्ट' में
आजादी की 'ब्रेड' पर
विश्वास का 'बटर'???

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi