Hindi Poems %e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%9d%e0%a5%87 %e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6 %e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a4%be %e0%a4%b5%e0%a5%8b %e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%a3 108120200092_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुझे याद आया वो क्षण

- सौमित्र सक्सेना

Advertiesment
साहित्य
NDND
वो रंग जो मैंने

कुछ दिन पहले

रख दिया था

माँग में तु्म्हारी

एक अँगूठी की तली से उठाकर

और वो जो

पसीज गया था

जब तुम रोई थी

लिपटकर सबसे

और बिखेर दिया था तुमने जिसे

माथे पर चारों तरफ

वो आज फिर मुझे

अपनी कमीज के कॉलर पर

दिखा और फिर दिखा

अपने गले की जंजीर के

एक फुन्दे में

और अँगूठी में भी जिसमें उसे लेकर

पहली बार

भरा था मैंने-

मुझे याद आया वो क्षण

जब लिवा लाया था तुम्हें

अलस्सुबह

विदा वाली लाल साड़ी में

लिपटी तुम

और फिर

तु्म्हारा शरीर जो

विलग होकर मूल से अपने

आ सिमटा था मुझमें

webdunia
NDND
देह मेरी रंग के

उसी रंग में

जो कुछ देर पहले

छुआ था मैंने

तुम्हें पा लेने को

और जो गहरा रहा था

र, और .....और !

साभार : वागर्थ

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi