Hindi Poems %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a5%80 %e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8 %e0%a4%95%e0%a5%87 %e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%87 %e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a4%be %e0%a4%b2%e0%a5%8b 109042300084_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मेरी संतान के सपने बचा लो

बाबर की प्रार्थना

Advertiesment
संतान
शंख घो
NDND

यह लो मैं बैठ गया
घुटने टेक
पश्चिम की ओर
मुँह कर
आज बसंत के हाथ खाली
चाहो तो मिटा दो मुझे
पर जागते रहें मेरी संतान के स्वप्न
कहाँ गया मेरे प्रिय का स्वच्छ यौवन
कोई गोपनीय क्षय कीट
कुरेद कुरेदकर खा रहा है
आँखों के कोनों में
सिमटा है पराभवपुंज
फुस्फुस धमनी शिराएँ
सबमें दौड़ रहा है तरल विष
जगाओ शहर के कोने-कोने में
गोधूलि की अजान
मुझे बना दो अचल पत्थर
मेरी संतान की आँखों में
सपने जीते रहें
कहते हैं इस शरीर के
पाप के जीवाणुओं से
नहीं बचा भविष्य में कोई
मेरी बर्बर जय का उल्लास
आहूत कर ले आया मृत्यु को
मेरे घर
इस प्रासाद की रोशनी
अस्थि पंजर तक जलाकर
कर देगी क्षार
देह के भीतर
घर बना लेंगे असंख्य कीट पतंग
मेरे हाथों में इतनी सत्ता?
कहाँ रखूँ इसे?
ले लो सब वापस!
है ईश्वर मिटा दो चाहे मेरी हस्ती
मेरी संतान के सपने बचा लो।

बांग्ला से अनुवादः मुनमुन सरकार

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi