Hindi Poems %e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%a8%e0%a5%87 %e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0 %e0%a4%ad%e0%a5%80 %e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82 %e0%a4%ac%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be 110051400088_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मैंने फिर भी नहीं बताया

फाल्गुनी

Advertiesment
फाल्गुनी
ND
बादल ने पूछा
आसमान परेशान हुआ,

चाँद ने समझाया
रूनझुन बूँदों ने सहलाया,

छन-छन बयार ने गुदगुदाया
रातरानी ने महकाया,

सबने जी बहलाया....
मगर मैंने फिर भी नहीं बताया
कि तुमने मुझे रुलाया...!

बादल करता रहा चिरौरी
आसमान देखता रहा आँखों की भीगी बरौनी

चाँद देता रहा सितारों के खिलौने
बूँदों ने भी खूब बजाए झुनझुने

महकती हवाओं ने देर तक मनाया
रातरानी ने खुशबू का आँचल फैलाया,

सबने देर तक सताया...
मगर मैंने फिर भी नहीं बताया
कि तुमने मुझे ुलाया...!

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi