Hindi Poems %e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6 %e0%a4%ae%e0%a4%97%e0%a4%b0 %e0%a4%a4%e0%a5%81%e0%a4%ae %e0%a4%b0%e0%a4%96 %e0%a4%a8 %e0%a4%b8%e0%a4%95%e0%a5%87 109032500063_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

याद मगर तुम रख न सके

Advertiesment
याद
लक्ष्मीनारायण खर
NDND
शब्दों के उपवन में तुम,
गुंजन भँवरे-सा करते रहे
निःशब्द मौन की अनुभूति मगर
मन की मेरी समझ न सके।

तर्कों से आहत
भावनाएँ मेरी करते रहे
शोर में समाज के
स्वर मेरा तुम सुन न सके।

इमारतों के आकर्षण से
चुम्बक बन खिंचते रहे
आत्मीयता के घर में मेरे
कदम मगर तुम रख न सके।

भौतिकता के खंजर से
नैतिकता को बधते रहे
लगे बुझने भी अब आस्था दीप
प्रज्वलित इन्हें तुम रख न सके।

उपेक्षाओं के चुभोकर नश्तर
छलनी हृदय तुम करते रहे
खुद पी गए हम आँसू अपने
नयन तुमसे मगर कुछ कह न सके।

उसी हाल में बैठे अब भी
राह तुम्हारी तकते रहे
हम न भूले तुम्हें आज भी
याद मगर तुम रख न सके।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi