Hindi Poems %e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%82 %e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80 %e0%a4%b2%e0%a5%87 %e0%a4%97%e0%a4%af%e0%a4%be 109010200087_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यादें सुहानी ले गया

Advertiesment
यादें
शरतैलं
जब कबाडी़ घर से कुछ चीजे़ पुरानी ले गया,
वो मेरे बचपन की यादें भी सुहानी ले गया।

इस तरह सौदा किया है आदमी से वक्त़ ने,
तज़ुर्बे देकर वो कुछ उसकी जवानी ले गया।

दिन ढले जाकर तपिश सूरज की यूँ कुछ कम हुई,
अपने पहलू में उसे सागर का पानी ले गया।

आ गया अख़बार वाला हादिसे होने के बाद,
बातों ही बातों में वो मेरी कहानी ले गया।

क्या पता फ़िर ज़िन्दगी़ में उससे मिलना हो न हो,
बस ’शरद’ ये सोचकर उसकी निशानी ले गया

साभार: स्वर्ग विभा

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi