Hindi Poems %e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%82 %e0%a4%95%e0%a5%87 %e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b0 109032900094_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यादों के हरसिंगार

Advertiesment
यादों के हरसिंगार
सुरेशचन्द्र शुक्ल 'शरद आलोक'
PRPR
ओह मेरे
प्रेम के हवामहल
विश्वसनीय हो तुम
जैसे पतझड़ और प्रकाश
मदमस्त मेघों से उमड़ता ऐच्छिक आकाश

मेरे तन में
प्रवेश कर क्यों हलचल मचाते
कोंपलों-सा फूट जाना चाहते क्यों
पयोधर बनकर मुक्त करते
दुग्ध की बूंदें

चयन करते
लू की गर्मजोशी
श्वेत चुनरी हिमकणों की
पहनाते मुझे

बिखरकर फैल जाते
यादों के हरसिंगार
वतन के हाल सुनते
चाँदनी के नूपुरों से

आहटों में
जोहता मैं बाट तेरी
जो अभी है साथ मेरे हलचलों में
उन उमंगों के सदा दीपक जलाता।

आलाप ले मैं द्वार तेरे खटखटाता
आँधियों सा उमड़कर
तूफान गाता

अगर तुम्हारे द्वार
न खुलते अचानक
उमड़ती नदी ले तुमको बहाता

कल्पना से
मन कहाँ भरता हमारा
साथ रहता जो सदा अपना कहाँ
यथार्थ के आँचल तले
सपना कहाँ

स्मरण रह पाता नहीं
न भूल पाता
पुस्तकों के सम्पुट बन
दबा दिया जाता मोरपँख।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi