Hindi Poems %e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a3%e0%a5%80 %e0%a4%a4%e0%a4%aa %e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%80 %e0%a4%b9%e0%a5%88 110053100091_1.htm

shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रोहिणी तप रही है

काव्य-संसार

Advertiesment
रोहिणी
मुरलीधर चाँदनीवाला
ND
वर्षा के लिए
चल रहा है अनुष्ठान
चिंता मत करो
न करो हाहाकार
वर्षा के लिए ही निर्जला व्रत में
धरती खप रही है
धीरज रखो, तुम्हारे लिए ही
रोहिणी तप रही है।

पर्वत खड़े हैं भुजाएँ फैलाकर
webdunia
ND
मिट्टी गूँथ रही हैं स्वप्नमालाएँ
रोम-रोम पुलकित हो उठेगा
उतरेंगी जब पर्जन्य ऋचाएँ
प्रकृति वर्षा के निमित्त ही
माला जप रही है
धीरज रखो, तुम्हारे लिए ही
रोहिणी तप रही है।

यज्ञ सफल नहीं होता तप के बिन
पसीना ही लाता है आषाढ़
का पहला दिन
सूरज की कविताएँ
धूप में छप रही हैं
धीरज रखो, तुम्हारे लिए ही
रोहिणी तप रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi