Hindi Poems %e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%96%e0%a4%be %e0%a4%a4%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be %e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%ae %e0%a4%b9%e0%a5%88 109082500095_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लिखा तुम्हारा नाम है

Advertiesment
तुम्हारा नाम
शांति सुम
ND
ND
केसर रंग रंगा मन मेरा
सुआपंखिया शाम है।
बड़े प्यार से सात रंग में
लिखा तुम्हारा नाम है
सौ आमन्त्रण बजे स्नेह के
बरसे रंग सुहाग के
यह कैसी कोमलता आँखें
सजल-सलज्ज अनुराग से
थर-थर कँपते से होठों पर
लगता पूर्ण विराम है
और हथेली में फूलों से
लिखा तुम्हारा नाम है।
खुलने लगे पृष्ठ सब पिछले
बीत गए क्षण-क्षण के
परत-दर-परत लगी गमकने
पंख लगे दर्पण के
चंदन-वन की छाँहें अलसीं
अंकित ललित-ललाम है
तन्मय चुंबन-सिक्त अधर पर
लिखा तुम्हारा नाम है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi