Hindi Poems %e0%a4%b2%e0%a5%9c%e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%94%e0%a4%b0 %e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0 111030100072_1.htm

rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लड़की और खबर

सुनीता जोशी

Advertiesment
हमें फॉलो करें लड़की और खबर
ND
एक लड़की थी अवयस्क
उस पर एक खबर थी वयस्क
लड़की ने उम्र के अठारह वसंत
नहीं देखे थे
लेकिन उसकी खबर
बालिग हो गई थी
खबर को पढ़ने के बाद
हमारी संवेदनाएँ
लड़की के साथ थीं
हमारी प्रतिक्रियाएँ खबर के साथ
एक दिन लड़की खबर से
लापता हो गई
(लड़की ने आत्महत्या कर ली)
लड़की की वजह से खबर थी
खबर की वजह से आज लड़की नहीं थी
लड़की का न होना खबर थी
कुछ लोगों का खबर से जुड़ना खबर थी
लड़की की खबर वयस्क हो गई थी
हमारी प्रतिक्रियाएँ दबे स्वरों में
लड़की के साथ थीं
और
हमारी अतल स्पर्शी संवेदनाएँ
वयस्क हो चुकी खबर के साथ।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi