Hindi Poems %e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%a8 %e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%81%e0%a4%97%e0%a5%82%e0%a4%81%e0%a4%97%e0%a4%be %e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82 108080600025_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वरदान माँगूँगा नहीं

( जयंती पर विशेष )

Advertiesment
वरदान माँगूँगा नहीं
डॉ. शिवमंगलसिंह 'सुमन'
WDWD


यह हार एक विराम है
जीवन महासंग्राम है
तिल तिल मिटूँगा पर दया की
भीख में लूँगा नहीं
वरदान माँगूँगा नहीं ।


स्मृति सुखद प्रहरों के लिए
अपने खंडहरों के लिए
यह जान लो मैं विश्व की
सम्पत्ति चाहूँगा नहीं
वरदान माँगूँगा नहीं ।


क्या हार में क्या जीत में
किंचित नहीं भयभीत में
संघर्ष पथ पर जो मिले
यह भी सही वह भी सही
वरदान माँगूँगा नहीं ।


लघुता न अब मेरी छुओ
तुम हो महान बने रहो
अपने ह्रदय की वेदना
मैं व्यर्थ त्यागूँगा नहीं
वरदान माँगूँगा नहीं ।
webdunia
WDWD


चाहे ह्रदय को ताप दो
चाहे मुझे अभिशाप दो
कुछ भी करो कर्तव्य-पथ से
किन्तु भागूँगा नहीं
वरदान माँगूँगा नहीं ।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi