Hindi Poems %e0%a4%b5%e0%a4%b9 %e0%a4%a4%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be %e0%a4%b9%e0%a5%88 111051300020_1.htm

rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वह तुम्हारा है...

भावना सक्सेना

Advertiesment
हमें फॉलो करें वह तुम्हारा है
क्यों चाहते हो
उसमें सब खूबियां
एक अच्छे इंसान की,
सुघड़ आदतें,
व्यवस्थित जीवन।
ताकि .....
उसे मेडल, ट्रॉफी की तरह
आगे कर सको
और कह सको-
देखो मेरा है
और उसे मिली
प्रशंसा को
अपनी टोपी में लगा सको
एक खूबसूरत पंख की तरह।

जीने दो उसे
उसका जीवन
अल्हड़,
बेपरवाह
संकोचहीन।

उसके अपने अनुभव
ढाल देंगे उसे
और तप कर बन जाएगा कुंदन।

जीने दो उसे
क्योंकि.....
वह तुम्हारा है,
बस तुम्हारा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi