Hindi Poems %e0%a4%b5%e0%a4%b9 %e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8 %e0%a4%ad%e0%a5%80 %e0%a4%86 %e0%a4%b9%e0%a5%80 %e0%a4%97%e0%a4%af%e0%a4%be 108101400033_1.htm

Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वह दिन भी आ ही गया

Advertiesment
राजकुमार कुंभज
राजकुमार कुंभज
NDND
वह दिन भी आ ही गया

जब, वह पचपन की हो गई

और मैं रह गया

बचपन का एक बार फिर-फिर...

यह आश्चर्य की नहीं

प्रेम की पराकाष्ठा थी

मेरी आकांक्षा मेरी थी,

उसकी वह जाने

सूर्योदय की गरिमाएँ और लालिमाएँ

पूर्ववत थीं और संभवत: अपनी तरह ही

जिसमें हर कहीं अंकुरित हो रहा था प्रेम

जैसे ज़मीन में जमकर अंकुरित होता है

आलू ।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi