Hindi Poems %e0%a4%b5%e0%a4%b9 %e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be %e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a4%be %e0%a4%b9%e0%a5%88 111112400110_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वह पिता होता है...

Advertiesment
हमें फॉलो करें पिता
ND
बच्चा होने पर, भागदौड़ करने वाला
दवाई लाने और चाय, कॉफी देने वाला
ैसों की जोड़-तोड़ करने वाला
........... वह पिता होता है।

सबको लाना ले जाना
खुद ही खाना बनाना
सर्जरी के बाद पत्नी को तकलीफ ना हो
इसलिए बच्चे के रोने पर रातभर जागने वाला
.............. वह पिता होता है।

अच्छे स्कूल में दाखिले के लिए भागदौड़ करने वाला
डोनेशन के लिए उधार लेने वाला
समय पड़ने पर हाथ-पैर जोड़ने वाला
.......... वह पिता होता है।

कॉलेज में साथ जाना, हॉस्टल ढूंढना
खुद फटी बनियान में रह कर
तुम्हें जिंस की पेंट दिलाने वाला
.............. वह पिता होता है।

पुराने मोबाइल से काम चलाकर
तुम्हें स्टाइलिश मोबाइल देने वाला
तुम्हारे प्री-पेड के पैसे खुद ही भरने वाला
तुम्हारी एक आवाज सुनने के लिए तरसने वाला
...................वह पिता होता है।

webdunia
PR
लव मैरिज करने पर तुमसे नाराज होने वाला
सब कुछ ठीक से देखा है ना? बोल कर तुम पर चिल्लाने वाला
पापा आपको कुछ समझ भी आता है? ऐसा सुनकर रोने वाला
................. वह पिता होता है।

लड़की के ससुराल जाते समय रोने वाला
मेरी बेटी को ठीक से रखना
हाथ जोड़कर ऐसी प्रार्थना करने वाला
................. वह पिता होता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi