Hindi Poems %e0%a4%b5%e0%a5%8b %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%be %e0%a4%a5%e0%a4%be %e0%a4%ae%e0%a4%97%e0%a4%b0 111032200069_1.htm

Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वो मेरा था मगर...

रोहित जैन

Advertiesment
हमें फॉलो करें कविता
उफक1 को देखकर ऐसा गुमाँ था
जमीं की दोस्ती में आसमाँ था

कोई उलझन नहीं थी इससे बढ़कर
वो मेरा था मगर मेरा कहाँ था

हुनर ही था, इसे क्या और कहिए
बड़ी तहजीब से नामेहरबाँ2 था

जमीर आया मेरी आँखों के आगे
वगरना3 मैं भी उसका राजदाँ था

यकीं तो था मुझे पर कुछ कमी थी
अजब सा फासिला इक दरम्याँ था

खता थी, हाँ खता ही थी वो मेरी
मुझे था प्यार और बेइंतिहाँ था

जहन अहमक4 जबाँ नादाँ थी उसकी
मगर दिल से बुरा 'रोहित' कहाँ था

1 उफक - Horizon
2 नामेहरबाँ - Rude
3 वगरना - Otherwise
4 अहमक- Stupid

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi