Hindi Poems %e0%a4%b5%e0%a5%8b %e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a4 %e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e2%80%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80 %e0%a4%b9%e0%a5%88 111080700019_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वो रीत दोस्‍ती है....

Advertiesment
वो रीत दोस्ती है
लड़खड़ाते कदमों को संभाले,
वो हाथ दोस्‍ती है
जि‍से सुनते ही हंस दे दि‍ल,
वो बात दोस्‍ती है

अंगारों को बना दे जो फूल,
वो जादू दोस्‍ती है
बदलकर रख दे जो हर भूल,
वो काबू दोस्‍ती है

अंधेरों को कर दे जो रोशन,
वो दीप दोस्‍ती है
हर आंसू को कर दे मोती,
वो सीप दोस्‍ती है

दि‍ल के हर दर्द पर हो महसूस,
वो कराह दोस्‍ती है
भटकाव के हर मोड़ पर मि‍ले,
वो पनाह दोस्‍ती है

हर नाकामी को जो हरा दे,
वो जीत दोस्‍ती है
हर जमाने में रहे जो जिंदा,
वो रीत दोस्‍ती है....

वो रीत दोस्‍ती है....
वो रीत दोस्‍ती है....

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi