Hindi Poems %e0%a4%b6%e0%a4%b0%e0%a4%a6 %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a3%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be %e0%a4%95%e0%a5%8b 108102300036_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शरद की पूर्णिमा को ...

Advertiesment
शरद पूर्णिमा
प्रभा सक्सेना
NDND
अँधेरा-
वह चाँदनी हुआ है
पहली बार मेरे समीप

कितना सुखद है
दुग्ध धवल बिस्तर पर
यों अकेले लेटना
और विभोर कर देने वाली
शरद की पूर्णिमा को
रोम रोम से
अपने भीतर
झरते हुए देखना

अंधकार प्रतिमाओं से दूर
बहुत दूर
मैं रह गया हूँ
महा नीलाकाश
और यह पूर्णिमा नहीं
मेरी चेतना है
जो धरती से आकाश तक
फैल गई है ।

हवा और मिट्‍टी से
तद्‍गत
तद्‍रूप
एक ‍अनिर्वचनीय
नाद की उर्मियों पर ।

साभार : संबोधन

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi