Hindi Poems %e0%a4%b8%e0%a4%9c%e0%a4%97 %e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82 %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%b8%e0%a4%9c%e0%a4%97 %e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%80 113031800052_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सजग मां की सजग बेटी

- महेन्द्र सांघी

Advertiesment
बेटी
FILE

एक अजनबी ने
गली में खेलती नन्हीं बच्ची से
बड़ प्यार से पूछा कि
बिटिया चॉकलेट खाओगी आप?
आखें तरेर कर बच्ची ने
पलट कर दिया जवाब कहा कि क्यों?
क्या आप लगते हो मेरे बाप?

अचानक इस हमले से हकबकाया युवक
बच्ची को बहलाने का
दूसरा प्रयास करते हुए
पुन: प्यार से बोला
बिटिया मैं तुम्हारा अंकल हूं,
यदि तुम मेरी गोद में आओगी
तो न सिर्फ चॉकलेट बल्कि मुफ्त में
कुरकुरे और बिस्किट भी पाओगी।
बच्ची ने कहा कि नहीं
मैं तो अब्बी की अब्बी शोर मचाऊंगी
और मुफ्त के जूते-चप्पलों से
अंकलजी आपको पिटवाऊंगी।

अजनबी युवक समझ गया कि उसका
अब वहां से खिसक लेना ही बेहतर है,
आज देश की नारियां
यदि दुर्गा समान हैं तो
आज के टीवी युग की यह
बच्चियां भी नहीं कमतर हैं।

इस बच्ची की मां की तरह
देश की हर मां सजग-समझदार बने
और अपनी नन्हीं बेटी को
सही-गलत की पहचान बताए,
ताकि इंसान के वेष में घूमते कामुक भेड़िए
उनके बालपन का फायदा उठाकर
उनका शोषण न कर पाएं।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi