Hindi Poems %e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%9c %e0%a4%96%e0%a4%bc%e0%a4%ac%e0%a4%b0 108121100036_1.htm

rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सनसनीखेज ख़बर

राजकुमार कुम्भज

Advertiesment
हमें फॉलो करें राजकुमार कुम्भज
NDND
दिसंबर है, तकिया नहीं है,

तकिया नहीं है तो कोई गुनाह भी नहीं है,

गुनाह नहीं है तो सचमुच पनाह नहीं है,

दिसंबर ही देता है पनाह प्रेम को

प्रेमपूर्वक

और करता है आगाह

कि आ रही है जनवरी एक बार फिर

पहनकर परिधान नए-नए ख़ून सने

संभलकर बढ़ाओ क़दम

कि आती ही होगी सनसनीखेज ख़बर

वसंत की।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi