Hindi Poems %e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%87 %e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%b2 %e0%a4%95%e0%a5%87 %e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82 108120100074_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सपने ताजमहल के हैं

- बालस्वरूप राही

Advertiesment
सपने
NDND
उनके वादे कल के हैं
हम मेहमाँ दो पल के हैं

कहने को दो पलकें हैं
कितने सागर छलके हैं

मदिरालय की मेजों पर
सौदे गंगाजल के हैं

नई सुबह के क्या कहने
ठेकेदार धुँधलके हैं

जो आधे में छूटी हम
मिसरे उसी ग़ज़ल के हैं

बिछे पाँव में किस्मत है
टुकड़े तो मखमल के हैं

रेत भरी है आँखों में
सपने ताजमहल के हैं

क्या दिमाग का हाल कहें
सब आसार खलल के हैं

सुने आपकी राही कौन
आप भला किस दल के हैं

साभार : समकालीन साहित्य समाचार

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi