Hindi Poems %e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a5%87 %e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%9a%e0%a4%be %e0%a4%a8 %e0%a4%a5%e0%a4%be 108111900026_1.htm

Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हमने सोचा न था

डॉ. शंभुनाथ आचार्य

Advertiesment
हमें फॉलो करें साहित्य
WDWD
वक्त धोखा इस तरह दे जाएगा सोचा न था,

आदमी इस हद तलक गिर जाएगा सोचा न था।

स्वर्ग धरती पर उठा लाने की कोशिश में स्वयं,

आदमी ही स्वर्ग को उठ जाएगा सोचा न था।

सींच कर अपने पसीने से जिसे पाला किए,

बागवां उस फूल से छल जाएगा सोचा न था।

हम बनाते ही रहे नक्शा नए निर्माण का,

मृत्यु में निर्माण यों ढल जाएगा सोचा न था।

वक्त की जादूगरी समझा न कोई आज तक,

कब कहाँ कैसे सभी छूट जाएगा सोचा न था।

साभार : कथाबिंब

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi