Hindi Poems %e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%87 %e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a5%80 %e0%a4%ab%e0%a5%82%e0%a4%b2 110072100087_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हल्के गुलाबी फूल

फाल्गुनी

Advertiesment
नीम की फुनगी
ND
* नीम की फुनगी पर बैठी
चमकीली नीली चि‍ड़‍िया
प्यार का
अथाह समुद्र
लौटा लाती है मुझमें
और मैं
अपनी कुँवारी फुदकन में
तलाशती हूँ
किसी साथ का किनारा।

जैसे भूरी रेत पर
दबी हथेलियों में
खामोश नील पड़ जाए....!
या फिर मेरे उम्र की शाख
हरी-हरी पत्तियों से लद कर
हँसती हुई दोहरी हो जाए।

होता नहीं है ऐसा कुछ भी
webdunia
ND
सब कुछ वैसा ही है जैसे
प्यार के नाम पर
दे जाए कोई कच्ची कौड़‍ियाँ
और मन के एकाकी आँगन में
टपकने लगे कड़वी निंबौरियाँ... !

चिड़‍िया के उड़ते ही
उड़ने लगती है कंकरीली धूल
फिर भी टँगे रहते हैं मुझमें ही कहीं
आशा के हल्के गुलाबी फूल।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi