Hindi Stories %e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be %e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%be %e0%a4%89%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a5%87 %e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%a6 %e0%a4%b9%e0%a5%80 108120800043_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या पता उसने खुद ही...

सूरज प्रकाश

Advertiesment
लघुकथा
NDND
सुना है , अपनी कंपनी के स्टोरकीपर की बीवी को दंगाइयों ने चाकू घोंपकर मार डाला। अफसोस करने जाना चाहिए । क्या ख्याल है?

'अफसोस करने नहीं भाई बधाई देने।'

'ऐसा क्यों?'

' उसकी बीवी का चाल-चलन ठीक नहीं था। वह तो यूँ भी उसे तलाक देने की सोच रहा था। उससे पिंड भी छूटा और .....

'और क्या ?'

सरकार के दंगा राहत कोष से दो लाख रुपए मिलेंगे उसे। क्या पता उसने खुद ही .....

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi