Hindi Stories %e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%95%e0%a5%87 %e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%b8%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be 108051500037_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तिनके का सहारा

Advertiesment
तिनके सहारा
- रोहित जैन
ND

डूबनेवाले को इक ही तिनके का सहारा काफ़ी है
समझदार को कहते हैं बस एक इशारा काफ़ी है

यूँ ही नहीं कहता हूँ मैं के इश्क़-मोहब्बत धोखा है
राह-ए-मोहब्बत पर मैने भी वक़्त गुज़ारा काफ़ी है

क्या ग़म है जो मिला नहीं वो तुमने जिस को चाहा था
दरिया-ए-ज़िंदगी में तो बस यादों का किनारा काफ़ी है

सच ही है के कोई नहीं है साथ सदा देने वाला
हमने भी इक दौर था जब सब ही को पुकारा काफ़ी है

ऐ ख़ुदा तू नाज़ ना कर अपनी क़ायनात पे यूँ
सच्चाई दिखलाने को इक दर्द का मारा काफ़ी है

कब हमने माँगी थीं दुनिया की सारी खुशियाँ
तारीक रात में हम को तो बस एक सितारा काफ़ी ह



Share this Story:

Follow Webdunia Hindi