Hindi Stories %e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8c%e0%a4%9f%e0%a5%87 109060800063_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुखौटे

लघुकथा

Advertiesment
मुखौटे
ज्योति जैन
NDND
महिला दिवस पर होने वाले स्पेशल लंऔर सेमिनार में मिसेस मेहरा कुछ लेट हो गईं। स्वाभाविक रूप से पूछा ‍गया कि कहाँ अटक गई थीं? बोलो - आँख में कुछ गिरा था, सो डॉक्टर के यहाँ होती हुई आई। उनका क्लिनिक तो दूर है ना'।

इस पर उनकी एक सहेली बोली - 'अरे। तुम्हारे घर के उधर ही तो वो डॉ. वर्मा रहती हैं ना? उन्हें क्यों नहीं दिखा दिया?'

मिसेस मेहरा का जवाब था - 'गायनिकोलॉजिस्ट' तक तो ठीक है बाबा, लेकिन बाकी मामलों में महिला चिकित्सकों पर बिल्कुल भरोसा नहीं होता' और जवाब देकर वे अपनी महिला दिवस की स्पीच की तैयारी में लग गईं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi