Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(दशमी तिथि)
  • तिथि- चैत्र शुक्ल दशमी
  • शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
  • राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
  • उपाय- पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं
webdunia
Advertiesment

शुक्रवार विशेष : संतोषी माता का व्रत कैसे करें, पढ़ें आसान पूजन विधि

हमें फॉलो करें शुक्रवार विशेष : संतोषी माता का व्रत कैसे करें, पढ़ें आसान पूजन विधि
Santoshi Mata Worship
 
 शुक्रवार व्रत 3 तरह से किया जाता है। इस दिन भगवान शुक्र के साथ-साथ संतोषी माता तथा वैभवलक्ष्मी देवी का भी पूजन किया जाता है। तीनों व्रतों की विधियां अलग-अलग हैं। जो स्त्री-पुरुष शुक्रवार को संतोषी माता का व्रत करते हैं, उनके लिए व्रत-विधि इस प्रकार है -
 
शुक्रवार (संतोषी माता) व्रत पूजन विधि :-
 
* सूर्योदय से पूर्व उठें।
 
* घर की सफाई कर स्नानादि से निवृत्त हो जाएं।
 
* घर के ही किसी पवित्र स्थान पर संतोषी माता की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।
 
* संपूर्ण पूजन सामग्री तथा किसी बड़े पात्र में शुद्ध जल भरकर रखें।
 
* जल भरे पात्र पर गुड़ और चने से भरकर दूसरा पात्र रखें।
 
* संतोषी माता की विधि-विधान से पूजा करें।
 
* इसके पश्चात संतोषी माता की कथा सुनें।
 
* तत्पश्चात आरती कर सभी को गुड़-चने का प्रसाद बांटें।
 
* अंत में बड़े पात्र में भरे जल को घर में जगह-जगह छिड़क दें तथा शेष जल को तुलसी के पौधे में डाल दें।
 
* इसी प्रकार 16 शुक्रवार का नियमित उपवास रखें।
 
* अंतिम शुक्रवार को व्रत का विसर्जन करें। विसर्जन के दिन उपरोक्त विधि से संतोषी माता की पूजा कर 8 बालकों को खीर-पूरी का भोजन कराएं तथा दक्षिणा व केले का प्रसाद देकर उन्हें विदा करें।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हरिद्वार कुंभ मेला : नागा बाबाओं के 17 श्रृंगार जानकर हैरान रह जाएंगे