Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(नवमी तिथि)
  • तिथि- वैशाख कृष्ण नवमी
  • अभिजीत मुहूर्त (सबसे शुभ)-11:46 एएम से 12:36 पीएम
  • विजय मुहूर्त-02:16 पीएम से 03:06 पीएम
  • राहुकाल (अशुभ समय)-09:11 एएम से 10:46 एएम
webdunia

श्री गणेश पूजन में इन 8 बातों का रखें विशेष ध्यान

Advertiesment
Ganesh Puja Vidhi
भगवान श्री गणेश का पूजन करते वक्त कुछ बातों को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए। श्री गणेश के शुभ आशीर्वाद हम सबको चाहिए... आइए जानते हैं घर में विराजित श्री गणेश की पूजन में रखें किन विशेष बातों का ध्यान कि गजानन सुख, समृद्धि, यश, कीर्ति, वैभव, सफलता और पराक्रम के आशीषों की बरसात कर दें...




 

* श्री गणेश को दूर्वा जरूर चढ़ाएं।
 
* तुलसी दल श्री गणेश को न चढ़ाएं।
 
* जनेऊ न पहनने वाले केवल पुराण मंत्रों से श्री गणेश पूजन करें।
 
* सुबह का समय श्री गणेश पूजा के लिए श्रेष्ठ है, किंतु सुबह, दोपहर और शाम तीनों ही वक्त श्री गणेश का पूजन करें।
 
* यज्ञोपवीत यानी जनेऊ पहनने वाले वेद और पुराण दोनों मंत्रों से पूजा कर सकते हैं।
 
* तुलसी को छोड़कर सभी तरह के फूल श्री गणेश को अर्पित किए जा सकते हैं।
 
* सिंदूर, घी का दीप और मोदक भी पूजा में अर्पित करें।
 
* तीनों समय पूजा कर पाना संभव न हो तो सुबह ही पूरे विधि-विधान से श्री गणेश की पूजा कर लें, वहीं दोपहर और शाम को मात्र फूल अर्पित कर पूजा की सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi