Publish Date: Mon, 05 Dec 2022 (16:56 IST)
Updated Date: Tue, 30 Apr 2024 (12:24 IST)
गरुड़ पुराण में, मृत्यु के पहले और बाद की स्थिति के बारे में बताया गया है। गरुड़ पुराण के अनुसार कौनसी चीजें व्यक्ति को सद्गति की ओर ले जाती हैं इस बात का उत्तर भगवान विष्णु ने दिया है। गरुड़ पुराण में हमारें जीवन को लेकर कई गूढ बातें बताई गई है। इसमें धर्म के नियमों के बारे में जानकारी के साथ यह भी बताया गया है कि कौनसी बुरी आदतों के कारण जीवन बर्बाद हो जाता है।
1. गंदे वस्त्र पहनना : घर में गंदनी रखना या गंदे कपड़े पहनना एक ही बात है। इससे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती है। घर में साफ सफाई का नहीं होना गंदे आदमी की निशानी है।
2. अहंकार करना : अहंकार तो महाशक्तिशाली रावण का भी नहीं रहा तो भी आप क्यों करते हैं। अहंकार से बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है। लोग साथ छोड़ देते हैं और आदमी खुद को अकेला पाता है। दौलत, बंगला, महंगी गाड़ी, भूमि आदि सभी कोई काम नहीं आने वाली है।
3. सूर्योदय के बाद देर तक सोते रहना : आजकल लोग देर से सोते हैं और देर से उठते हैं। यह गंदी आदत उनका जीवन बर्बाद कर सकता है क्योंकि इससे माता लक्ष्मी ही नाराज नहीं होती है बल्कि शनिदेव भी नाराज हो जाते हैं।
4. परिश्राम से जी चुराना : यदि कोई व्यक्ति मेहनत करने से बचना है, कामचोर है। सौंपे गए कामों को ठीक से पूर्ण नहीं करता है तो माता लक्ष्मी रूष्ठ हो जाती है। इसके साथ ही दूसरों के कार्यों में कमियां निकालना भी जीवन को खराब कर देता है।
5. शोषण करना : किसी गरीब, असहाय, मजबूत, अबला, विधवा आदि का शोषण करके उसका हक छीनने वाला जल्द ही कंगाल होकर बर्बाद हो जाता है। ऐसे लालची व्यक्ति का कोई साथी नहीं होता है। लक्ष्मी मां ऐसे लोगों को घर ज्यादा दिन नहीं रहती हैं।
About Writer
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं।
दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।....
और पढ़ें